दहेज कानून द्वारा पीड़ित पुरुष की आत्मकथा

कानूनी आतंकवाद के साथ मेरा संघर्ष

मेरे बेटे के जन्म की भविष्यवाणी

मैंने यह योजना बनायी थी कि, आने वाले दो साल तक हम कोई बच्चा पैदा नहीं करेंगे क्योंकि पहले हम दोनों अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सक्षम बना ले तभी बच्चा हो तो ठीक रहेगा |

हम दोनों को परिवार नियोजन के बारे में पता नहीं था इसलिए मेरी पत्नी हमारे विवाह के तुरंत पश्चात ही गर्भवती हो गयी |

हमारे पारिवारिक परंपरा अनुसार सात महीने होने पर मैंने उसे उसके माता पिता के यहाँ उडुपी  भेज दिया क्योंकि हम दोनों बम्बई में काम कर रहे थे |

कुछ समय पश्चात मुझे ऐसा लगा कि, मेरी पत्नी ने 26 जनवरी के दिन पुत्र को जन्म देगी यह बात मेरे बेटे के जन्म से लगभग 6 महीने पहले की है |

मुझे आज भी नहीं पता है कि, यह बात मेरे दिमाग में आयी कैसे पर जैसा की मैं पहले भी कई चीजों के बारे में भविष्यवाणियां कर चूका हूँ |

इसी प्रकार मेरी पत्नी ने 26 जनवरी 1998 के दिन पुत्र को जन्म दिया ठीक हमारे विवाह के नौ महीने पश्चात |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 दहेज कानून द्वारा पीड़ित पुरुष की आत्मकथा